Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

डी ए भी विद्यालय बोलानी का दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता उल्लास पूर्वक संपन्न

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
खेलडी ए भी विद्यालय बोलानी खेलकूदकूद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल (रिपोर्ट – संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप स्थित डी.ए.वी. विद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बोलानी सेल के सीजीएम मल्ला श्रीनिवासु ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर बोलानी सेल के सीजीएम (मेंटेनेंस) आनंद कुमार भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : बजट सत्र में राष्ट्रपति ने आत्मनिर्भर बनते छत्तीसगढ़ की सराहना की: बृजमोहन अग्रवाल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न प्रकार की खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष बात यह रही कि प्रतियोगिता में अभिभावकों के लिए भी खेल स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में महिला समिति की अध्यक्षा उषा मल्ला उपस्थित रहीं, जबकि महिला समिति की सचिव मनीषा कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उषा मल्ला ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएँ युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है, बल्कि इसे करियर के रूप में भी अपनाया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी प्रतिभा को निखारते हुए क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator