सोशल संवाद / डेस्क : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को जून में आयोजित यूजीसी नेट 2026 के तीन विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की। इन विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटियों की शिकायत के बाद यह फैसला लिया है।
यह भी पढे : रेलवे में 3993 पदों पर निकली भर्ती : एज लिमिट 33 साल, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन
एनटीएनेयूजीसी-नेटका आयोजन 22 5 से 30 जून के बीच कराया था 187 विषयों में यह परीक्षा कराई गई थी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा के बाद अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में कई गलतियों को लेकर
अभ्यर्थियों ने शिकायतें दर्ज कराई थीं। अंतरिम आंसर-की जारीः इससे पहले दिन में एनटीए ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के 87 में से 84 विषयों के लिए अंतरिम आंसर-की जारी की थी। अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की आंसर-की जारी नहीं की गई थी। आंसर-की पर 18 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आंसर-की जारी करने की जानकारी साझा की थी।
आपत्ति दर्ज कराने को शुल्क देना होगा :
बताया गया है कि 16 अगस्त से 18 अगस्त की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। एजेंसी ने बताया कि 84 विषयों के लिए उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए हर सवाल पर 200 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क भी 18 अगस्त रात 11:59 बजेतकही जमाकरें।
एनटीए ने जांच के लिए समिति का किया था गठन
तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटियों की शिकायतों के बाद एनटीए ने जांच समिति बनाई थी। समिति ने तथ्यात्मक, छपाई, अनुवाद, व्याकरण और भाषा संबंधी कई गलतियां पाईं। कई पुराने सवाल भी दोहराए गए थे। समिति ने निष्पक्ष और त्रुटि मुक्त परीक्षा के लिए दोबारा परीक्षा कराने की सिफारिश की।









