---Advertisement---

केंद्रीय बजट 2026 झारखंड के विकास की दिशा तय करेगा, हर वर्ग को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : दिनेश कुमार

By Riya Kumari

Published :

Follow
केंद्रीय बजट 2026 झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट झारखंड जैसे संसाधन-समृद्ध राज्य के लिए विकास का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, खनिज आधारित उद्योग, MSME और आदिवासी विकास पर केंद्रित यह बजट झारखंड को केवल कच्चा माल देने वाला नहीं, बल्कि वैल्यू-ऐडेड इंडस्ट्रियल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।  

यह भी पढे : बजट 2026 ‘विकसित भारत’ की ओर निर्णायक कदम : काले

दिनेश कुमार ने कहा कि सड़क, रेल और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी से जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वह केंद्र की योजनाओं को राजनीति से ऊपर उठकर ज़मीन पर उतारे, ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---