‘असुर 2’ का इंतजार खत्म, इस दिन यहां मुफ्त दिखाई जाएगी फ़िल्म

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : वेब सीरीज असुर का दूसरा सीजन जल्द रिलीज होने वाला है. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. असुर हिंदी की बहुचर्चित वेब सीरीज में से एक है. इसका पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुई था. असुर के पहले सीजन को खूब प्यार मिला था.

अब असुर 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे  हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि असुर 2 कहां और कब रिलीज होगी और साथ ही इस वेब सीरीज को फ्री में देखा सकता है. असुर का दूसरा सीजन 1 जून को जियो सिनेमा में रिलीज होगा. यह वेब सीरीज 1 जून को रात को 12 बजे रिलीज की जाएगी.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

खास बात यह है कि असुर 2 जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री है. ओनी सेन के निर्देशन में बने ‘असुर 2′ में बरुन सोबती, अरशद वारसी, अमेय वाघ और रिद्धि डोगरा दूसरे सीजन से भी नजर आएंगे. ये सभी पहले सीजन में भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को लुभा चुके हैं. पहला सीजन 2020 में आया था. सीरीज निर्माताओं के अनुसार, ‘असुर’ का दूसरा सीजन एक जून से ओटीटी मंच ‘जियोसिनेमा’ पर प्रसारित किया जाएगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---