सोशल संवाद /डेस्क : झारखंड में मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार से 21 अप्रैल तक जमशेदपुर, रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। 22 अप्रैल को आंशिक रूप से गरज वाले बादल बनने की संभावना है। 23 व 24 अप्रैल को आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में आर्द्रता की मात्रा 82 प्रतिशत व शाम में 90 प्रतिशत दर्ज की गई। आधकतम गति 30-40 किमी. प्रातघटा कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की भी संभावना है।
यह भी पढ़े : 2.97 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे ‘मंईयां सम्मान’ के 2500 रुपए, सिर्फ इन लोगों को मिलेंगे
रविवार का मौसम
रविवार को राज्य के उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (अधिकतम गति 40-50 किमी. प्रतिघंटा) के झोंकों व शेष सभी भाग में गरज के तेज हवा (अधिकतम 30-40 किमी. प्रतिघंटा) के झोंकों के साथ वज्रपात होने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।
21 अप्रैल के मौसम का हाल
21 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (अधिकतम गति 30-40 किमी. प्रतिघंटा) के झोंकों के साथ वज्रपात होने की संभावना है। राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं 22 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष सभी भाग में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 23 को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।