सोशल संवाद / डेस्क : हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) की पुरुष और महिला, दोनों श्रेणियों में विजेताओं को समान पुरस्कार राशि दी गई। प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 1 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 75 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर 51 हजार रुपये, चौथे स्थान पर 31 हजार रुपये और पांचवें स्थान पर 11 हजार रुपये मिले।
यह भी पढ़े : 60वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ‘100वें संडेज़ ऑन साइकिल’ का आयोजन
वहीं, 10 किलोमीटर दौड़ की पुरुष और महिला श्रेणियों में प्रथम स्थान के लिए 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान के लिए 41 हजार रुपये, तीसरे स्थान के लिए 31 हजार रुपये, चौथे स्थान के लिए 21 हजार रुपये और पांचवें स्थान के लिए 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई।
इसी तरह, 5 किलोमीटर दौड़ में दोनों श्रेणियों के विजेताओं को प्रथम स्थान के लिए 10 हजार रुपये, दूसरे स्थान के लिए 8 हजार रुपये, तीसरे स्थान के लिए 7 हजार रुपये, चौथे स्थान के लिए 6 हजार रुपये और पांचवें स्थान के लिए 5 हजार रुपये दिए गए।











