Dr Abhishek Child Care

टेल्को के खड़ंगाझार में 3 मंदिरों में चोरी, चांदी के मुकुट-छत्र और नकद पार; CCTV में कैद हुए हथियारबंद चोर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
टेल्को के खड़ंगाझार में 3 मंदिरों में चोरी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : टेल्को थाना अंतर्गत खड़ंगाझार में चोरों ने 3 हिंदू मंदिरों को निशाना बनाते हुए चांदी के मुकुट, छत्र, नकद रुपये समेत कीमती सामग्रियों का चोरी कर लिया है. यह दुस्साहस है. श्री हनुमान मन्दिर , श्री VVS TEMPLE, एवं खड़ंगाझार स्थित टीओपी परिसर स्थित जटाधारी शिव मन्दिर में भी चोरी की घटना होने की सूचना मिली है.

यह भी पढ़े : ओम कांवरिया सेवा संघ द्वारा संचालित शिविर सफलता पूर्वक संपन्न

VVS TEMPLE परिसर में लगे कैमरे में चोर हाथ में रड लिए घुसता दिख रहा है.

मामले में भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट करते हुए जमशेदपुर पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई का आग्रह किया है. जमशेदपुर पुलिस के वेरिफ़ाएड ट्विटर हैंडल ने संज्ञान लेते हुए लिखा है कि मामले में संज्ञान लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है. वहीं मंदिरों में चोरी के वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---