सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के कुल 1260 पदों पर भर्ती निकाली है.
यह भी पढे : इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पद, ग्रेजुएट करें अप्लाइ
कुल पद
1260
एमटीएस
1075
जेइ – इलेक्ट्रिक / इलेक्ट्रिकल
185
जूनियर इंजीनियर के पद एनडीएमसी, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड, एमसीडी, डूसिब और दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड में भरे जायेंगे. वहीं, एमटीएस के पद शिक्षा निदेशालय, व्यापार एवं कर विभाग, डूसिब सहित विभिन्न विभागों में हैं. एमटीएस में सामान्य ड्यूटी और आया (महिला) के पद भी शामिल हैं.
योग्यता : एमटीएस पदों के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना आवश्यक है. डूसिब के कुछ पदों के लिए आइटीआइ की योग्यता भी मान्य है. जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. कुछ विभागों में डिप्लोमा के साथ दो वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव भी अनिवार्य है.
आयु सीमा : एमटीएस के लिए 18 से 27
वर्ष एवं जूनियर इंजीनियर के लिए विभाग के अनुसार 18 से 27 या 18 से 32 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया : एमटीएस के लिए एक स्तरीय और जूनियर इंजीनियर के लिए दो स्तरीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जायेगी.
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर, 2026 तक वेबसाइट dsssbonline. nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
विवरण देखें : https://dsssb.delhi.gov.in/sites/default/files/DSSSB/circulars-orders/final_ advt_06_2026_j_e_elec-trical_mts_1.pdf











