सोशल संवाद /जमशेदपुर: Jamshedpur FC के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा फैसला सामने आया है। Tata Steel ने क्लब की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी Goa के Churchill Brothers Sports Club को महज ₹100 में ट्रांसफर करने का समझौता किया है। इसके साथ ही Jamshedpur FC पर Tata Steel के मालिकाना हक का दौर खत्म हो गया है।
यह भी पढ़े : हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सफर खत्म, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया
इस ट्रांसफर में क्लब का Indian Super League (ISL) sporting licence भी शामिल है। इसके अलावा Jamshedpur FC के 12 खिलाड़ियों और 2 कोचों के कॉन्ट्रैक्ट भी Churchill Brothers को ट्रांसफर किए जाएंगे। Tata Steel के मुताबिक, इसका उद्देश्य खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के भविष्य में निरंतरता बनाए रखना है।
Tata Steel के कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स ने 14 अगस्त को Jamshedpur Football & Sporting Private Limited में अपनी पूरी हिस्सेदारी ट्रांसफर करने को मंजूरी दी थी। कंपनी के पास इस कंपनी के 4.08 करोड़ इक्विटी शेयर थे, जिन्हें Churchill Brothers को ₹100 के सांकेतिक मूल्य पर ट्रांसफर करने का फैसला हुआ।
ISL में जारी रह सकता है सफर
इस डील के बाद Jamshedpur FC से जुड़ी फुटबॉल गतिविधियां नए मालिकाना ढांचे के तहत जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, ट्रांसफर All India Football Federation (AIFF) की मंजूरी समेत कुछ शर्तों के अधीन है। मंजूरी मिलने पर Churchill Brothers 2026-27 सीजन में Jamshedpur FC की ISL sporting licence के जरिए लीग में प्रवेश कर सकता है।
Tata Steel ने इससे पहले ISL से हटने का फैसला लिया था। कंपनी ने कहा था कि वह अब प्रोफेशनल क्लब फुटबॉल के बजाय ग्रासरूट और यूथ फुटबॉल डेवलपमेंट पर ज्यादा ध्यान देगी।
इस फैसले से जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के बीच क्लब के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता कुछ कम हो सकती है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि AIFF की मंजूरी के बाद Churchill Brothers किस नाम और किस स्वरूप में ISL में मैदान पर उतरता है।









