सोशल संवाद / जमशेदपुर : इस पत्र के माध्यम से आपको एवम भारत देश के रेलवे मिनिस्टर अश्वनी वैष्णव को कोल्हान में रह रहे मिथलांचल के 3.5 लाख लोग धन्यवाद करना चाहते है जो आपने हमारे बहुप्रतीक्षित मांग टाटा जयनगर ट्रेन देने का काम किया। इसके लिए हमलोगों ने लंबी लड़ाई लड़ी और आपने हमे अनुग्रहित किया।
यह भी पढे : पौने चार करोड़ की 6 परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने के लिए सरयू राय ने लिखा मंत्री को पत्र
जैसा की हमे ज्ञात हुआ है की टाटा जयनगर ट्रेन जिसकी गाड़ी संख्या 18119-18120 है वह शानदार तरीके से चल रही है और इसका अब तक का प्रदर्शन आशा अनुसार बहुत बढ़िया रहा है। ऐसी स्थिति में हम आपसे अनुरोध करना चाहता है कि इस ट्रेन को जो आज साप्ताहिक है उसे सप्ताह में तीन दिन किया जाए। जिससे हमे और कोल्हान के मिथलांचल के लोगों को अपने गाँव अपने देश जाने में सुविधा मिलेगा। हम यह पूर्ण विश्वास है की इससे भारत सरकार की रेलवे विभाग को राजस्व की बढ़ोतरी भी होगी।
साथ ही साथ हमने पहले भी यह माँग किया था कि इस ट्रेन का नाम विद्यापति या जनक नंदिनी एक्सप्रेस रखा जाय। इस ओर भी आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ।
ज्ञात हो कि टाटा जयनगर ट्रेन भारत _नेपाल को जोड़ने का काम करती है, वहां से जनकपुर धाम नजदीक है,, और जनकपुर धाम से पशुपतिनाथ महादेव 5 घंटे की दूरी पर है।
जो भारत नेपाल संबंध और सीताराम कॉरिडोर को भी मजबूती प्रदान करता है। टाटा जयनगर ट्रेन भारत नेपाल को जोड़ने वाली ट्रेन है।
अतः इस पर अविलंब ध्यान देने की जरूरत है।
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की रेलवे प्रशासन इस स्मार पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर हमारे मांग मानकर हमे अनुग्रहित करे और ट्रेन को समय सारणी के अनुरूप चलाए।
मिथिला रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल में अनूप मिश्रा ज्योति के नेतृत्व में निम्नलिखित लोग मौजूद थे,,यथा आकाश चंद्र मिश्र, राज कुमार ठाकुर, रूबी झा, बिनोद झा, माला चौधरी, हरे राम चौधरी, भारत झा, प्रवीण ठाकुर, मालखान दूबे, प्रियंका चौधरी, किरण झा, कल्याणी झा,बिंदु ठाकुर, सबिता ठाकुर, सरिता चौधरी, अनवर अहमद, तस्लीम अंसारी, मोहमद सलाउद्दीन, ए आर एच सिद्दीकी, अख्तर अलम आदि लोग उपस्थित थे।










