---Advertisement---

रांची में शिबू सोरेन स्मृति भवन बनाने की जरूरत : सुधीर कुमार पप्पू

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
रांची में शिबू सोरेन स्मृति भवन बनाने की जरूरत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित धालभूम क्लब में श्रद्धांजलि सभा में गुरु जी को पुष्प अर्पित करते हुए समाजवादी चिंतक सह सचिव सोनारी थाना शांति समिति एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष एवं झारखंड निर्माण आंदोलन के प्रणेता ढिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में स्मृति भवन बनाने की वकालत की है। उनके अनुसार देश की आजादी से पहले मरांग गोमके स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा जी ने झारखंड अलग राज्य स्थापना का स्वप्न देखा और उसके लिए पूरा जीवन होम कर दिया। साहूकारों के अन्याय के खिलाफ जल जंगल जमीन स्वाभिमान अस्तित्व के सवाल पर छोटे से गांव नेमरा से आंदोलन की शुरुआत करने वाले शिबू सोरेन की संघर्षमय गाथा सभी को प्रेरित करने वाली है।

यह भी पढ़े : टाटा स्टील जमशेदपुर ने ऑल इंडिया टाटा इंडोर इंटर कंपनी चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया

भूमि पुत्रों एवं सदानों को साथ लेकर जीवन भर संघर्ष कर पूर्वजों के झारखंड अलग राज्य के सपने को गुरु जी ने साकार किया। इस अधिवक्ता के मुताबिक उनकी जीवनी को झारखंड के प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में स्थान मिलना चाहिए। ऐसे महान नेतृत्व की स्मृति में स्मृति सदन बनाया जाना कहीं से भी गलत नहीं है। भावी पीढ़ी को इतिहास की जानकारी मिलेगी एवं इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान के दायरे में रहकर संघर्ष की प्रेरणा मिलेगी।

वहां स्मृति सदन में गुरु जी के साथ-साथ झारखंड के महान नेताओं स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा बागुन सुंबरई, कार्तिक उरांव, शहीद निर्मल महतो एवं अन्य नेताओं के जीवन से जुड़ी यादगार वस्तुओं को भी वहां रखे जाने की जरूरत है। इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद सुमन महतो साक् ची  थाना प्रभारी आनंद मिश्रा अधिवक्ता कुलविंदर सिंह रणजीत राम विनीता मिश्रा नलिनी सिंहां समाजसेवी पन्ना सिंह प्रदीप लाल सोनारी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष धनंजय महतो अजय रजक अवतार सिंह सरदार मुख् पाजी राहुल भट्टाचार्य डी Bose अशोक सिंह हरिदास सर्वेश कुमार इत्यादि सैकड़ो साथी उपस्थित थे ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version