सोशल संवाद / रांची : झारखंड के कई जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में इन जिलों के कई इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज गति से हवा भी चल सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्कालिक अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े : बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, कोल्हान में होगी जमकर बारिश
इन जिलों में असर
मौसम केंद्र के मुताबिक रांची, गुमला, लातेहार, पलामू, चतरा, लोहरदगा जिले के कुछ भागों में वज्रपात की आशंका है।
इसका रखें ख्याल
अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।