Don't Click This Category

झारखंड के इन जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में हो सकती है बारिश, अलर्ट

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के कई जिलों के लिए तात्‍कालिक मौसम अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले कुछ घंटें में यहां के कई इलाकों में वज्रपात होने के साथ आंधी चलने की आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है।

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव कोल्हान क्षेत्र यानी पूर्वी सिंहभूम सरायकेला खरसावां एवं चाईबासा समेत सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, गुमला, खूंटी, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

इसका रखें ख्‍याल

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • Don't Click This Category

इन्डिया फेडरेशन आफ ट्रेड यूनियन (न्यु) के झारखन्ड ईकाई का कन्वेशन आयोजित

सोशल संवाद / डेस्क : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आल इन्डिया फेडरेशन आफ ट्रेड…

17 hours ago
  • समाचार

तिरुपति लड्डू विवाद, आंध्र डिप्टी CM बोले-भगवान से क्षमा मांगी:उपवास रख रहा; हिंदू चुप नहीं बैठेगा, मस्जिद-चर्च में ऐसा होता तो देश भड़क उठता

सोसिल संवाद /डेस्क : आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति मंदिर) में प्रसादम…

17 hours ago
  • समाचार

उदारीकरण के दौर में बढ़ रही है आर्थिक विषमता, मजदूरों पर बढ़ रहा काम का बोझ, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ मोर्चाबंदी का आह्वान

सोशल संवाद /जमशेदपुर : आल इन्डिया फेडरेशन आफ ट्रेड यूनियन (न्यु) के झारखन्ड ईकाई का…

17 hours ago
  • समाचार

इस्तीफे पर केजरीवाल बोले- लांछन के साथ नहीं जी सकता:ईमानदार लगूं तो वोट देना; भागवत से पूछा- मोदी के लिए 75 साल में रिटायरमेंट क्यों नहीं

सोशल संवाद /डेस्क : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार (22 सितंबर)…

18 hours ago
  • समाचार

23 को रांची आएगी चुनाव आयोग की टीम, क्या लगने वाली है आचार संहिता?

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा…

23 hours ago