बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सिस्टम के चलते झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव, इन जिलों में हो सकती बारिश व बज्रपात

By Riya Kumari

Published :

Follow
there will be a big change in the weather of Jharkhand

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ रांची : मार्च महीने में तपती गर्मी के बीच लोगों को राहत देने वाली खबर आ रही है।  राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के कई जिलों में मौसम बदलने वाला है। यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सिस्टम के चलते देखने को मिल रहा है। इससे राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 19 मार्च को कहीं कहीं मेघगर्जन और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा बहने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े : 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स:स्पेसक्राफ्ट का टेम्परेचर बढ़ने पर 7 मिनट संपर्क टूटा, फ्लोरिडा समुद्र तट पर लैंडिंग

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

20 और 21 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 और 21 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद में तेज आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं कहीं ओलावृष्टि, मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने और बिजली गिरने की संभावना है, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 22 मार्च को राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बताया कि अगले दो दिनों यानी 19 और 20 मार्च को अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---