अक्षय तृतीया पर होगी धनवर्षा, बाजार सजधज कर तैयार

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क: इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है, इसे लेकर बाजार पूरे एक माह से तैयारियों में जूते हुए है। अक्षय तृतीय को लेकर ग्राहकों के लिए सराफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल एक से बढ़कर एक ऑफर लाया गया है । माना जाता है की इस दिन की गई खरीदारी का कोई क्षय नहीं होता इसलिए इस दिन लोग खूब सोने-चांदी की खरीदारी करते है। शहर का सर्राफा बाजार भी अक्षय तृतीया के लिए सज-धज कर तैयार हो गया है। कहीं मेकिंग चार्ज पर भारी छुट तो कहीं लाखों की खरीदारी पर सोने-चांदी के सिक्के गिफ्ट में दिये जा रहे हैं। अलग-अलग प्रतिष्ठानों में मेकिंग चार्ज पर 5 से 50 फीसदी तक की भारी छूट दी जा रही है।

कई जगहों पर हीरे के आभूषणों पर फ्लैट जीरो फीसदी मेकिंग चार्ज जैसे ढेरों लुभावने ऑफर दिये जा रहें हैं। अलावा कई प्रतिष्ठानों में ग्राहकों के लिए लकी ड्रा भी आयोजन किया गया है। ग्राहकों को इस लकी ड्रा में कई शानदार उपहार जैसे बाइक, फ्रिज, टीवी समेत अन्य उपहार जितने का अवसर मिलेगा। कई प्रतिष्ठान अक्षय तृतीया पर जीरो प्रतिशत इएमआइ पर ग्राहकों को गहने खरीदने का सुनहरा अवसर दे रहा है. आप इस अक्षय तृतीय आप आसान किस्तों में आभूषण खरीद सकते हैं। बाजारों में एक से बढ़कर एक बेहद शानदार नये कलेक्शन आयें हैं। ग्राहकों की मांग पर लाइट वेट गहने बाजार में उपलब्ध है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

ऑटोमोबाइल सेक्टर भी तैयार है। विभिन्न कंपनियों के शो रूम से शुक्रवार को चार पहिया से लेकर बाइकों की डिलीवरी भी होगी। गुरुवार को भी वाहनों के शो रूम में जमकर बुकिंग हुई। कुछ मॉडल को छोड़ शो रूम में डिमांड के अनुसार वाहन उपलब्ध है। विभिन्न शो रूम में अक्षय तृतीया के लिए कराए गए वाहनों की बुकिंग को आधार मानें तो शुक्रवार को लगभग 20 करोड़ का कारोबार तय है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---