सोशल संवाद/डेस्क : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। नियुक्ति अस्थायी तौर पर होगी। उम्मीदवार 20 जून 2026 तक गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र को दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ डाक से 25 जून 2026 तक भेजना होगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 26
- योग्यता : एमबीबीएस के साथ संबंधित
- विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। तीन
- वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। नोट : विभागों की जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। वेतन: 1,01,500 से 1,67,400 रुपये।
- आयु सीमा: 50 वर्ष से कम हो।
- चयन प्रक्रिया : स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार होगा।
- आवेदन शुल्क : 2360 रुपये।
- एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
- आवेदन प्रक्रिया
- एम्स, बिलासपुर की वेबसाइट (www.aiim sbilaspur.edu.in/) पर जाएं। होमपेज पर ‘Recruitment’ सेक्शन में Advertisement for Recruitment to Posts of Faculty… पर क्लिक करें।
- इस पते पर भेजें आवेदन : उप निदेशक (प्रशासन), प्रशासनिक ब्लॉक, तृतीय तल, एम्स कोठीपुरा – 174037










