---Advertisement---

कोल्हान समेत पूरे झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, जाने कब से

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरा झारखंड तप रहा है। हीटवेव के साथ-साथ गंभीर हीटवेव की चेतावनी की दी जा रही है। 8 साल के रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद आज गुरुवार को कई जिले का तापमान 40 से नीचे रहा, जिससे लोगों को प्रचंड धूप, भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली है। लेकिन बड़ी खबर यह है कि लोगों को इससे भी बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग रांची के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि 5 मई से झारखंड वासियों को राहत मिलने वाली है। हल्की बदल के साथ इसकी शुरुआत होगी। 6 मई से कोल्हान समेत झारखंड के जिलों में बादल छाए रहेंगे।

गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। हवाएं करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चल सकती है। इसी तरह का मौसम 7 से 9 मई तक जारी रहने का अनुमान है। यानी एक सप्ताह तक लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। गुरुवार को रांची मौसम विभाग की ओर से जारी तापमान के अनुसार जमशेदपुर का तापमान 40. 2 डिग्री, रांची का 37. गोड्डा का 42.1, जामताड़ा का 41.1, बहरागोड़ा का 43.7, पाकुड़ का 41.7, सरायकेला का 43 डिग्री, पश्चिम पश्चिम सिंहभूम का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---