Gadar 2 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारें, खत्म हुई सनी-शाहरुख की 30 साल पुरानी दुश्मनी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क:

सनी देओल की फिल्म गदर 2 इन दिनों बुलेट की रफ्तार जैसी कमाई कर रही है फिल्म इस वीकेंड 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। ऐेसे में गदर 2 की टीम काफी खुश है और इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए बीती रात सक्सेस पार्टी रखी गई। गदर 2 की इस पार्टी में करीब करीब पूरा बॉलीवुड नजर आया। लेकिन एक एक्टर को देख सभी की नजरें थम गईं। इस पार्टी में शाहरुख खान भी शामिल हुए और पत्नी गौरी के साथ पहुंचे। इस बीच सनी और शाहरुख खान की दोस्ती ने हर किसी को हौरान किया। दोनों एक्टर एक दूसरे के कंधे पर हाथ रख कर मीडिया के सामने आए। इस तस्वीर ने हर किसी का दिल जीत लिया।

Sunrise Enclave

मीडिया खबरों की मानें तो 30 साल पहले रिलीज हुई डर फिल्म में शाहरुख खान को ज्यादा तवज्जो मिलने से सनी देओल खफा हो गए थे। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म डर में सनी देओल हीरो थे और शाहरुख खान विलेन की भूमिका में थे।

इस फिल्म में यश चोपड़ा ने एक एक्सपेरिमेंट किया कि कोई लीड एक्टर विलेन बनता है तो क्या ऑडियंस का रिएक्शन रहता है। वहीं सनी देओल इस तसल्ली में थे कि सामने कोई भी रहे, फिल्म के हीरो तो वही हैं लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो पूरी कहानी ही बदल गई। हीरो से ज्यादा विलेन के चर्चे हुए, यही बात सनी देओल को चुभ गई और उन्होंने कई सालों तक शाहरुख खान से दूरी बनाए रखी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---