Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

इन लोगों को मिल रहा पद्मश्री सम्मान 2025

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
इन लोगों को मिल रहा पद्मश्री सम्मान 2025
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों के नामों की घोषणा  हो चुकी है। हर साल पद्म पुरस्कारों से हस्तियों को सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें एक जोड़ी भी शामिल है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। इस सूची में 10 विदेशी और 13 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं। इस बार जाने – माने चेहरों के अलावा भी कुछ गुमनाम नायकों को यह सम्मान मिलने वाला है।

यह भी पढ़े : मंईयां सम्मान योजना पर बड़ी खबर, 58 लाख महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रुपए

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आपको बता दे विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा आदि में विशिष्ट कार्य करने वाले खास लोगों को पद्म पुरस्कार दिया जाता है। पद्म पुरस्कारों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण दिया जाता है। उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया जाता है। 

इन्हे मिलेगा पद्म विभूषण 2025 

  • श्री दुव्वूर नागेश्वर रेड्डी – चिकित्सा, तेलंगाना
  • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह खेहर – लोक कार्य, चंडीगढ़
  • श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया – कला, गुजरात
  • श्री लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम – कला, कर्नाटक
  • श्री एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा, केरल
  • श्री ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) – व्यापार और उद्योग, जापान
  • श्रीमती शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) – कला, बिहार

इन्हे मिलेगा पद्म भूषण 2025 

  • ए. सूर्या प्रकाश – साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता), कर्नाटक
  •  अनंत नाग – कला, कर्नाटक
  • बिबेक देब रॉय (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा, एनसीटी दिल्ली
  • जतिन गोस्वामी – कला, असम
  • जोस चाको पेरियप्पुरम – चिकित्सा, केरल
  •  कैलाश नाथ दीक्षित – अन्य (पुरातत्व), एनसीटी दिल्ली
  •  मनोहर जोशी (मरणोपरांत) – लोक कार्य, महाराष्ट्र
  •  नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी – व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु
  •  नंदामुरी बालकृष्ण – कला, आंध्र प्रदेश
  • पी. आर. श्रीजेश – खेल, केरल
  •  पंकज पटेल – व्यापार और उद्योग, गुजरात
  • पंकज उधास (मरणोपरांत) – कला, महाराष्ट्र
  • रामबहादुर राय – साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता), उत्तर प्रदेश
  • साध्वी ऋतंभरा – सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश
  • एस. अजित कुमार – कला, तमिलनाडु
  •  शेखर कपूर – कला, महाराष्ट्र
  • शोभना चंद्रकुमार – कला, तमिलनाडु
  • सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) – लोक कार्य, बिहार
  •  विनोद धाम – विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका

113 हस्तियों को पद्मश्री

अद्वैत चरण गडनायक, अच्युत रामचन्द्र पालव,अजय वी भट्ट,अनिल कुमार बोरो,अरिजीत सिंह,अरुंधति भट्टाचार्य,अरुणोदय साहा,अरविन्द शर्मा,अशोक महापात्रा,अशोक लक्ष्मण,आशुतोष शर्मा,अश्विनी भिड़े देशपांडे,बैजनाथ महाराज,बैरी गॉडफ्रे जॉन,बेगम बतूल,भरत गुप्त,भेरू सिंह चौहान,भीम सिंह भावेश,भीमव्वा डोड्डाबलप्पा,बुधेन्द्र जैन,सीएस वैद्यनाथन,चैतराम देवचंद,चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत),चंद्रकांत सोमपुरासचेतन चिटनीस,डेविड सिम्लिह,दुर्गाचरण रणबीर,फारूक अहमद मीर,गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, गीता उपाध्याय,गोकुल चन्द्र दास,गुरुवयूर दोराई,हरचंदन सिंह भट्टी,हरिमन शर्मा,हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले,हरविंदर सिंह,हसन रघु, हेमन्त कुमार,हृदय नारायण दीक्षित,ह्यूग और कोलीन गैंटजर (मरणोपरांत) (जोड़ी) शामिल हैं.

इनके अलावा इनिवलाप्पिल विजयन, जगदीश जोशीला, जसपिंदर नरूला, जोनास मसेटी, जोयनाचरण बाथरी, जुमदे योमगाम गामलिन, के. दामोदरन, केएल कृष्णा, के ओमानकुट्टी अम्मा, किशोर कुणाल (मरणोपरांत), एल हैंगथिंग, लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर, ललित कुमार मंगोत्रा, लामा लोबजंग (मरणोपरांत), लीबिया लोबो सरदेसाई, एमडी श्रीनिवास, मदुगुला नागफनी सरमा, महाबीर नायक, ममता शंकर, मंदा कृष्णा मडिगा, मारुति भुजंगराव चितामपल्ली, मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत), नागेंद्र नाथ राय, नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत), नरेन गुरुंग, नीरजा भाटला, निर्मला देवी, नितिन नोहरिया, ओंकार सिंह पाहवा, पी दत्चानमूर्ति, पंडीराम मंडावी, परमार लवजीभाई नागजीभाई, पवन गोयनका, प्रशांत प्रकाश, प्रतिभा सत्पथी, पुरीसाई कन्नप्पा संबंदन और आर अश्विन को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा.

वहीं आरजी चंद्रमोगन, राधा बहिन भट्ट, राधाकृष्णन देवसेनापति, रामदरश मिश्र, रणेन्द्र भानु मजूमदार, रतन कुमार परिमू, रेबा कांता महंत, रेंथली लालरावना, रिकी ज्ञान केज, सज्जन भजनका, सैली होल्कर, संतराम देसवाल, सत्यपाल सिंह, सीनी विश्वनाथन, सेथुरमन पंचनाथन, शेखा शेखा अली अल-जबर अल-सबा, शीन काफ़ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा), श्याम बिहारी अग्रवाल, सोनिया नित्यानंद, स्टीफ़न नैप, सुभाष खेतुलाल शर्मा, सुरेश हरिलाल सोनी, सुरिंदर कुमार वासल, स्वामी प्रदीप्तानन्द (कार्तिक महाराज), सैयद ऐनुल हसन, तेजेन्द्र नारायण मजूमदार, थियाम सूर्यमुखी देवी, तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला, वदिराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी, वासुदेव कामथ, वेलु आसन, वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर, विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज, विजयालक्ष्मी देशमाने, विलास डांगरे और विनायक लोहानी भी पद्मश्री से सम्मानित लोगों की लिस्ट में शामिल हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator