कंगना को थप्पड़ मारना चाहती हैं ये एक्ट्रेस, बोलीं- वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स और विवादों पर ध्यान दें

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह ने अपने मुल्क पाकिस्तान के बारे में गंदी बातें करने के लिए कंगना रनौत को फटकार लगाई है। चैट शो ‘हद कर दी विद मोमिन साकिब’ में नौशीन ने कहा कि वह कंगना से मिलकर उन्हें दो थप्पड़ मारना चाहेंगी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि कंगना के मन में बाकी लोगों के लिए कोई सम्मान नहीं है और उन्हें अपना ध्यान अपने काम, अपने विवादों और एक्स बॉयफ्रेंड्स पर देना चाहिए। पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह ने कहा कि कंगना रनौत अति करने वाली औरत हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

शो ‘हद कर दी विद मोमिन साकिब’ में नौशीन शाह से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में कोई एक्टर है जिससे वह मिलना चाहेंगी। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कंगना रनौत का नाम लिया और कहा कि वह उन्हें थप्पड़ मारना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से वह मेरे देश के बारे में बकवास करती है, जिस तरह से वह पाकिस्तानी सेना के बारे में बहुत बकवास करती है, मैं उसकी हिम्मत को सलाम करती हूं। उसे कोई ज्ञान नहीं है लेकिन वह देश के बारे में बात करती है, वो भी किसी और के देश के बारे में। वो अपने देश पर, अपने काम और अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स पर ध्यान दे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आपको कैसे पता कि पाकिस्तान में लोगों के साथ दुर्व्यवहार होता है? आप पाकिस्तानी सेना के बारे में कैसे जानती हैं? आप हमारी एजेंसियों के बारे में कैसे जानती हैं? हम खुद नहीं जानते, एजेंसियां हमारे देश में हैं, सेना हमारे देश की है, वे ये बातें हमारे साथ शेयर नहीं करते हैं। वे सीक्रेट हैं।’ नौसीन ने बाद में कंगना की एक्टिंग की तारीफ भी की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---