Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

कम उम्र में बाल सफेद होने की ये है असली वजह जाने रोकने के उपाय

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं. बहुत से लोग इस समस्या से परेशान हैं लेकिन किसी के पास सही जवाब नहीं है कि आखिर कम उम्र में ही बाल सफेद क्यों हो जा रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, बढ़ता पॉल्यूशन, खानपान में गड़बड़ी और तनाव बालों पर निगेटिव असर डालते हैं. आमतौर पर बाल सफेद 50 साल के बाद ही होते हैं लेकिन इन दिनों 20-30 या इससे भी कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या (White Hair Problem) हो रही है. एक्सपर्ट का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ बालों के रोम छिद्र में रंग का उत्पादन कम हो जाता है. इसकी वजह से ही इस तरह की परेशानी होती है. आइए जानते हैं कम उम्र में बाल सफेद होने का कारण और बचाव.

बालों का कलर क्या है

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बालों के रोम में वर्णक यानी रंगों का उत्पादन करने वाली कोशिकाएं रहती हैं. ये मेलेनिन नाम का केमिकल बनाती हैं. ये बालों को काला करने का काम करता है. जब उम्र बढ़ने लगती है तो ये कोशिकाएं भी मरने लगती हैं. मेलेनिन की कमी से नए बालों में भी प्रॉब्लम होने लगती है. खासकर बाल ग्रे या सफेद होने लगते हैं.

कम उम्र में क्यों सफेद हो जाते हैं बाल

उम्र ढलने के साथ बाल सफेद होना नॉर्मल होता है लेकिन परेशानी तब होती है, जब कम उम्र में ही ये समस्या शुरू हो जाती है. एक्सपर्ट इसके पीछे कई चीजों को कारण मानते हैं. ज्यादा तनाव लेना या कोई दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. रिसर्च के मुताबिक, बाल सफेद होना काफी हद तक जीन पर निर्भर करता  है. ये तय करते हैं कि बाल सफेद कब होंगे. अगर माता-पिता में से किसी के बाल 30 साल की उम्र में ही सफेद हो गए थे, तब ज्यादा चांसेस है कि बच्चे के बाल भी इसी उम्र तक सफेद हो सकते हैं.

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator