Advertisement 2

26 जनवरी की परेड में इस बार 70 फीसदी महिलाओं ने भाग लिया जो नारी सशक्तीकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है– वीरेन्द्र सचदेवा

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में नारी शक्ति वंदन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत आज शाहदरा जिले के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महिलाओं के इस दौड़ में भाग लेकर सभी का हौसला बढ़ाया। आज विभिन्न स्थानों पर हुई शक्तिवंदन दौड़ में मुख्य रुप से भाजपा सांसद प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत, सुश्री बांसुरी स्वराज एवं प्रवीण खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह एवं लता गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्षा ऋचा पांडेय मिश्रा, प्रदेश मंत्री सोना कुमारी एवं मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज, सरिता तोमर एवं सुश्री वैशाली पोद्दार आदि भी उपस्थित रहे।

यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पेल्स में आयोजित दौड़ में सभी को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 सालों में  महिला शक्ति को जो बढ़ावा दिया है, वह अदभूत है क्योंकि जब हम 26 जनवरी की परेड देखते हैं और इस बार के कार्यक्रम में 70 फीसदी महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि 2014 में आर्मड फोर्स में महिला अधिकारी सिर्फ 3000 थी जो आज 10000 से अधिक हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया मोमेंट शुरु कर देश के युवाओं को एक नया आयाम दिया है। साल 2013-14 में जो स्पोर्ट्स का बजट 700 करोड़ था वह आज बढ़कर 3400 करोड़ रुपये हो गया है जो इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार खेल को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून लाकर महिलाओं को नये अवसर दिये और मोदी की महिला सशक्तिकरण नीति का परिणाम है की आज महिला शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version