Advertisement 2

30 अप्रैल को रांची जाएंगे हजारों आजसू कार्यकर्ता, न्याय मार्च मे होंगे शामिल – कन्हैया सिंह

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : गुरुवार को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक निर्मल गेस्ट हाउस में  हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हेमंत सरकार के वादा के खिलाफ,  हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ, हेमंत सरकार में भटक रहे युवा शिक्षित बेरोजगारी के खिलाफ, हेमंत सरकार में हो रहे महिलाओ के साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पार्टी आगामी 30 अप्रैल को रांची स्थित हरमू मैदान से मोहरबादी मैदान तक पैदल न्याय मार्च पूरे रांची के सड़को पर प्रदेश के आजसू कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस में पूर्वी सिंहभूम जिले से हजारों कार्यकर्ता रांची न्याय मार्च में जाएंगे और सरकार के खिलाफ पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

बैठक में बतौर अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने बताया की गैर जबावदेह नेतृत्व वाली सरकार और निरंकुश तंत्र वाली सरकार से राज्य को बड़ा नुकसान हो रहा है । वर्तमान सरकार को जिन भावनाओं का सम्मान और समाधान करना था, उन भावनाओं का इन्होंने राजनीतिकरण कर दिया। इनकी नीतियों से राज्य का एक बड़ा वर्ग नाराज है। छात्र, किसान, श्रमिक, नौजवान अलग-अलग रुप से आंदोलन को बाध्य हैं।

राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को सामने आकर यहां के युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए। सवा तीन सालों में कितनी नौकरियां मिली, कितने इंडस्ट्री लगे, कितने रोजगार सृजित हुए, इसका आंकड़ा साझा करना चाहिए। लेकिन इस लूट और झूठ की सरकार ने निरंतर जनता को धोखा देने का कार्य कर रही है। इसका जबाव जब राज्य के युवा साथी सड़को पर उतर कर न्याय की मांग करेंगे और निक्कमी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकने का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का कार्य करेंगे ।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सह विधायक रामचंद्र सहीस, जिला प्रभारी रविशंकर मौर्या, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, केंद्रीय सदस्य वन बिहारी महतो, अमूल्य महतो, प्रकाश विश्वकर्मा, अशोक मंडल राजेश कर्मकार, चंदेश्वर पांडे , संजय सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा, मानिक महतो, संगीता कुमारी, मृत्युंजय सिंह, अरूप मल्लिक,  कीर्तिवास मंडल,  प्रवीन प्रसाद, अरूप मल्लिक, ललित सिंह, धनेश कर्मकार, मनोज गुप्ता, आशीष नामता, शंभू शरण, सुधार सिंह, संजय करूआ, मनोज ठाकुर, संजय कुमार, विनय कुमार सिंह, राहुल कुमार, उमा शंकर सिंह देवयानी दास, संगीता कुमारी इत्यादि एवं सभी मंडलों के लोग शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version