समाचार

हर हर महादेव सेवा संघ के कार्यक्रम में हजारों लोग बने साक्षी, पद्मश्री अशोक भगत समेत 12 को किया गया सम्मानित

सोशल संवाद / जमशेदपुर ( रिपोर्ट -मंजीत कुमार ):  हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर साकची के गुरूद्वारा मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल (चंडीगढ़) ने शिव स्तूति प्रस्तूत की. कार्यक्रम में 25 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे. सभी के बैठने एवं चाय-पानी के साथ भोग की व्यवस्था की गई थी. भजन कार्यक्रम देर शाम शुरु जो देर रात तक चला. इससे पहले पद्म अशोक भगत को संघ रत्न सेवा सम्मान प्रदान किया गया.

यह भी पढ़े : कटे-फटे नोटों के लिए विनिमय सेवाएं प्रदान करने के लिए करेंसी एक्सचेंज मेलों का हुआ आयोजन

तत्पश्चात 11 अन्य को समाज में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सम्मान प्रदान किया गया.अशोक भगत पिछले चार दशक से आदिवासी एवं वंचित समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. उनके इस जज्बे के कारण भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है. कार्यक्रम में वैसे तो अतिथि के रुप में भोलेनाथ ही बर्फानी बाबा के रुप में विराजमान रहते हैं. लेकिन गणमान्य लोगों में संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद पीएन सिंह, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो, विधायक सरयू राय, इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय खां समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

आयोजन शुरु होने के बाद मंच पर आए गायक कन्हैया मित्तल ने कहा कि देवताओं की स्तूति करना पूण्य का काम है. कहा कि भगवान भोलेनाथ को नशा का देवता बताया जाता है. लेकिन उन्होंने नशा नहीं किया. गले में बिष पीने के लिए भांग का लेप लगाया गया था. जिसे लोग नशा का सेवन करने वाला प्रमोट किया.

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन:सिद्धारमैया कैबिनेट से प्रस्ताव पास, कानून इसी सत्र में बदला जाएगा

सोशल संवाद/डेस्क : कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में 4 प्रतिशत…

19 hours ago
  • समाचार

पहले खेली गई होली और फिर जामा मस्जिद में अदा हुई नमाज, संभल दिखा भाईचारा, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश के संभल में होली और जुमे की नमाज एक ही…

19 hours ago
  • खेल संवाद

युजवेंद्र चहल का बड़ा फैसला – अब इंग्लैंड में खेलेंगे क्रिकेट

सोशल संवाद / डेस्क : भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा…

20 hours ago
  • समाचार

होली-जुमा पर 4 राज्यों में हिंसा, ASI की मौत:बिहार-झारखंड और पंजाब में दो गुटों में पथराव; बंगाल के बीरभूम में इंटरनेट बंद

सोशल संवाद/डेस्क : होली और जुमा पर शुक्रवार को 4 राज्यों में हिंसक घटनाएं हुईं।…

21 hours ago
  • समाचार

कोल्हान समेत धनबाद, बोकारो में हीट वेव की चेतावनी

सोशल संवाद/जमशेदपुर : मार्च के मध्य महीना आते ही झारखंड तपने लगा है। कोल्हान में…

22 hours ago
  • समाचार

भारत का स्पेक्ट्रम घोटाला: मोदी सरकार ने अपने अरबपति मित्रों को टेलीकॉम कैसे गिफ्ट किया?

सोशल संवाद /डेस्क (सिद्धार्थ प्रकाश ): भारत सरकार ने एक बार फिर अमेरिका को खुश…

22 hours ago
AddThis Website Tools