Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी:पाकिस्तान से आया था ईमेल, बॉम्ब स्कॉड ने स्टेडियम की जांच की

By Riya Kumari

Published :

Follow
Threat to bomb Narendra Modi Stadium
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) को पाकिस्तान से एक ईमेल आया है, जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई है। जीसीए ने अहमदाबाद पुलिस को इसकी सूचना दी और अहमदाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और बम निरोधक दस्ते की एक टीम ने स्टेडियम में जांच की है।इस बारे में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि यह ई-मेल पाकिस्तान जेके के नाम से आया था और एक लाइन में ‘वी विल ब्लास्ट योर स्टेडिंयम’ लिखा था। आगामी दिनों में यहां आईपीएल के मैच भी होने हैं।

यह भी पढ़े : जातिगत जनगणना पर मल्लिकार्जुन खड़गे की मोदी को चिठ्ठी:सर्वे में तेलंगाना मॉडल को अपनाने की मांग, तीन सुझाव दिए

इस स्टेडियम में IPL के 2 मैच खेले जाने हैं 

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अहमदाबाद के इस स्टेडियम में अभी IPL के दो मैच शेष हैं। पहला मैच 14 मई को और दूसरा मैच 18 मई को खेला जाएगा। गुजरात पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी, जबकि दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला करेगी।

दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है नरेंद्र मोदी स्टेडियम 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसकी दर्शक क्षमता 1 लाख 32 हजार है। इससे पहले दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का नाम शुमार था। MCG की क्षमता एक लाख दर्शक है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की खासियत

  • 63 एकड़ में फैले स्टेडियम में एक लाख 32 हजार लोगों के बैठने की क्षमता।
  • दुनिया का पहला स्टेडियम, जहां लाल व काली मिट्टी से बनीं 11 मल्टीपल पिच।
  • 7 सौ करौड़ रुपए की लागत से बना था। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसका उद्घाटन किया।
  • 13 हजार गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था, परछाई हटाने वाली LED लाइट्स।
  • 30 मिनट के अंदर मैदान सुखाने का ड्रेनेज सिस्टम, 11 मल्टीपल पिच।
  • 76 एयर कंडीशंड कॉर्पोरेट बॉक्स।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator