सोशल संवाद/चक्रधरपुर: नगर परिषद चुनाव के बीच शहर का सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ विजय सिंह गागराई के एक महिला समर्थक के घर में अज्ञात सामाजिक तत्वों द्वारा धमकी भरा पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
ये भी पढे : Aadhaar Card Rules Change: आधार में जन्मतिथि बदलाव पर सख्ती, अब नहीं होगी बार-बार एंट्री में हेरफेर
मामले को गंभीर बताते हुए डॉ. गागराई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि यह कृत्य चुनावी माहौल को खराब करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बढ़ते जनसमर्थन से घबराए विरोधी इस तरह की हरकतों पर उतर आए हैं।
डॉ. गागराई ने कहा
“हम लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं। जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। ऐसे में विरोधियों द्वारा भय का माहौल बनाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। यह बेहद निंदनीय है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने की अपील की।










