Don't Click This Category

असम राइफल्स के तीन जवान नदी में डूबे, EVM जमा करने के बाद गए थे स्नान करने

सोशल संवाद/डेस्क : चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान के साथ बड़ी घटना हो गयी। गंगा स्नान के दौरान तीन जवान ड्बने लगे। तीनों जवान असम राइफल्स के बताये जा रहे हैं। डूब रहे जवानों में से दो को तो किसी तरह से बचा लिया गया, लेकिन एक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना समस्तीपुर के मोहनपुर थाने के जौनापुर गांव की है। लापता जवान की पहचान असम के ढुबरी जिले के विलासी पारा निवासी नोरेन राय के बेटे मिंटू राय के रूप में की गई है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने जिन जवानों को डूबने से बचाया है, उनकी पहचान मोन हाजारिवा और दिपून कुमार नाथ के रूप में हुई हैं। तीनों जवान समस्तीपुर में इलेक्शन ड्यूटी के लिए आए थे।जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स के जवान मोहिउद्ददीन नगर विधानसभा सभा क्षेत्र में कैंप कर रहे थे। सभी EVM जमा कराने के बाद कैंप लौटे थे। चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद तीनों जवान घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान तीनों जवान शाम करीब चार बजे गंगा नदी के जौनापुर घाट पर स्नान करने गए।

प्रशासनिक स्तर पर इस घाट पर स्नान करने को लेकर पाबंदी है। लोगों ने बताया कि स्नान करने के दौरान असम राइफल्स के तीनों जवान डूबने लगे। घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने मोन हाजारिवा और दिपून कुमार को बाहर निकाला, जबकि मिंटू को नहीं बचाया जा सका। नदी से बाहर निकले लोगों ने कैंप पर जानकारी दी, जिसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक जवान का पता नहीं चल पाया था।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • राजनीति

भाजपा अपने एलजी के जरिए दिल्ली में बिजली महंगी करने की साजिश रच रही है- दिलीप पांडे

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : आम आदमी पार्टी…

5 hours ago
  • राजनीति

महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को संरक्षण देती है भाजपा – कांग्रेस

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : कांग्रेस ने ओडिशा…

5 hours ago
  • समाचार

JSSC CGL परीक्षा के दौरान 5-5 घंटे झारखंड में ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, सरकारी आदेश जारी

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली…

5 hours ago
  • समाचार

जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल जिला परिवहन पदाधिकारी से मिला, दिया गया ज्ञापन

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सिंह…

5 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

सोशल संवाद / डेस्क : टाटा स्टील ने आज ओडिशा के कलिंगानगर में भारत की…

22 hours ago