Advertisement 2

ज़ेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर मे तीन दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : ज़ेवियर पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर मे समर कैंप का आज समापन दिवस बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया l आज सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम था ” करैक्टर डे “l जिसमे बच्चों ने अलग अलग किरदारों कि भूमिका निभाकर भारतीय संस्कृति और सभ्यता का पहचान छोड़ा l रानी लक्ष्मी बाई,शोले फ़िल्म के गब्बर सिंह, बसंती, जय और  वीरू, हास्य कलाकार जैसे बाबूराव, हॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों का रोल विद्यार्थियों ने अदा किया l वाल पेंटिंग मे तीन दिनों तक बच्चों ने अथक परिश्रम किया l अन्य आकर्षक कार्यक्रम था क्राफ्ट, म्यूजिकल चेयर, कलेक्ट द कोन, पोस्टर मेकिंग इत्यादि l

कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि के रूप मे स्कूल कि एच ओ डी श्रीमती रूपा महतो मौजूद थी l उन्होंने बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से ऐकडेमिक इंचार्ज रेखा सिंह कि अहम् भूमिका थी l

इस दौरान सभी बच्चों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया l कार्यक्रम के अवसर पर  स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं जैसे  माया सिंह, कुमार गौरव,  मनीष मिश्रा,  कोमल कुमारी, राजेश तिवारी, प्रियंका कुमारी, स्वेता सिंह, संजना सिंह, प्रीति कुमारी,  सोमा साहू, पल्लवी झा मौजूद थे l

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version