Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जेवियर पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर में तीन दिवसीय समर कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Three-day summer camp successfully organized at Xavier Public School, Jamshedpur
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में छात्रों की रचनात्मकता, फूर्ती और आत्मविश्वास   को बढ़ावा देते हुए उनके व्यक्तित्व को निखारने के उद्देश्य से 13 मई से 15 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया |  जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के सभी विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभाओं का अनूठा प्रदर्शन किया |

यह भी पढ़े : पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेकर रावलपिंडी में फहराया जाए तिरंगा: पूर्व सैनिक परिषद

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम का शुभारंभ 13 मई 2025 मंगलवार को बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए गणेश स्तुति के साथ किया गया | तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने ग्रुप के अनुसार अलग-अलग गतिविधियों जैसे- पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर ,वॉल पेंटिंग , पास द बॉलओवर हेड, क्राफ्ट वर्क तथा दीया डेकोरेशन आदि कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी अद्भुत क्षमताओं का प्रदर्शन किया | कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पेपर फोल्डिंग डांस तथा दीया डेकोरेशन रहा जिसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था | अंत में सभी गतिविधियों में विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की गई | इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम हर्ष भरे माहौल में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator