Dr Abhishek Child Care

अवैध रूप से मैगनीज निकालने के दौरान भूस्खलन से तीन लोगो की मौत

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
अवैध रूप से मैगनीज निकालने के दौरान भूस्खलन से तीन लोगो की मौत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : केंदुझर जिले के जोड़ा थाना क्षेत्र में एक खादान से अवैध रूप से चोरी छुपे मैगनीज निकालने के क्रम में भूस्खलन के कारण मिट्टी में दब जाने से तीन लोगो की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप पुर्ति ,कांदे मुंडा,गुरू चंपिया के रूप में हुई जो जोड़ा थाना क्षेत्र के बिचाकुंडी ग्राम निवासी थे।

यह भी पढ़े : जनरल ऑफिस टीम ने जीता आईडी टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना मंगलबार की है। जोड़ा थाना क्षेत्र के बिचाकुंडी दलपहाड़ खादान निकट में कुछ लोग अवैध रूप से खनिज निकाल रहे थे,मिट्टी घस जानै के कारण दब कर खनिज निकाल रहे लोगो की मौत हो गई।

पुलिस प्रशासन अनुसार 6घंटे राहत अभियान के बाद एक शव को रात करीब दो बजे निकाला गया जबकि दो शवो को प्रातःकाल निकाला गया। शवो को टाटा अस्पताल के शवगृह़ मे रखा गया ।घटना स्थल बैतरणी आरक्षित वन क्षेत्र मे आता है। फिलहाल पुलिस प्रशासन एवं खनिज विभाग जांच कार्यो मे जूट गई।और पता लगा रही है,कि अवैध खनिज संपदा कौन खरीद रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---