Tiger Shroff Firing Case: फायरिंग के बाद सदमे में टाइगर श्रॉफ, बोले- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं, फिर हमला क्यों?

By Riya Kumari

Published :

Follow
Tiger Shroff Firing Case: फायरिंग के बाद सदमे में टाइगर श्रॉफ, बोले- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं, फिर हमला क्यों?

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड एक्टर Tiger Shroff पर हुई फायरिंग की घटना ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया है। मुंबई के जुहू इलाके में उनकी कार पर गोलीबारी के बाद अभिनेता ने सवाल उठाया है कि जब उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, तो उन पर जानलेवा हमला क्यों किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर ने पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम से बातचीत के दौरान अपनी चिंता जाहिर की है।

यह भी पढ़े : Ranabaali Box Office Collection: विजय देवरकोंडा की फिल्म ने पार किया 65 करोड़ का आंकड़ा, 2026 की टॉप 10 तेलुगु फिल्मों में बनाई जगह

Tiger Shroff की कार पर चली थीं 5-6 गोलियां

रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे। इसी दौरान मुंबई के जुहू इलाके में बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी BMW कार पर 5 से 6 गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। उस समय टाइगर कार की आगे वाली सीट पर बैठे थे। इस घटना में अभिनेता को चोट नहीं आई, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर के घायल होने की खबर सामने आई।

‘मैं गहरे सदमे में हूं, मुझ पर हमला क्यों हुआ?’

रिपोर्ट के मुताबिक, Tiger Shroff ने जांचकर्ताओं से कहा कि वह अभी भी इस घटना से उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कोई उन पर जानलेवा हमला क्यों करना चाहेगा और इसकी वजह क्या है। अभिनेता ने यह भी कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, फिर उन्हें निशाना क्यों बनाया गया।

फायरिंग मामले में 11 लोगों के पकड़े जाने की खबर

इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने दो कथित शूटरों समेत कई लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया है। सूरत से घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो हथियार भी बरामद किए गए हैं। इंदौर में एक और व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के बाद मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या 11 बताई गई है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version