---Advertisement---

13 अगस्त को तिरंगा यात्रा, शहीदों की प्रतिमाओं की होगी सफाई: भाजपा परसुडीह मंडल बैठक निर्णय

By Riya Kumari

Published :

Follow
Tiranga Yatra on August 13, statues of martyrs will be cleaned: BJP Parsudih Mandal meeting decision

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल की बैठक रविवार को सामुदायिक विकास भवन, सारजमदा में तिरंगा यात्रा अभियान के मंडल संयोजक विनोद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा आगामी 13 अगस्त को निकाली जाएगी। इसके लिए सुबह 10 बजे राजेन्द्र पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक एकत्र होंगे।

यह भी पढ़े : सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिलेंगे सरयू राय, बैठक में दी चेतावनी

साथ ही 14 अगस्त को शहीद प्रतिमाओं के साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सुबह 10 बजे सोपोडेरा स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा तथा सुबह 11 बजे महात्मा गांधी प्रतिमा की सफाई की जाएगी। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन तिरंगा यात्रा के सह संयोजक दिलीप सिंह ने दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद सिंह (संयोजक, तिरंगा यात्रा), दिलीप सिंह (सह संयोजक, तिरंगा यात्रा), अवधेश सिंह (संयोजक, संकल्प से सिद्धि अभियान), राम सिंह मुंडा, सुमित कुमार शर्मा, कुसुम पूर्ति, आलोक बाजपाई, रुद्रों मुंडा, दीपू शर्मा, राजेश प्रताप सिंह, आलोक भास्कर, राम मुखी, बिनोद माझी, अजय सिंह, अंकित सिंह, राधेश्याम सिंह, बिनोद कुमार शर्मा, मजिस्टर शर्मा, सुमित यादव, गुलशन टुडू, केशव सिंह, दुर्गा सेनापति, वीना देवी, प्रकाश शांडिल्य, चुन्ना मिश्रा, जय प्रकाश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---