Dr Abhishek Child Care

भारत के इन राज्यों में गर्मी का सितम

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : तमाम राज्यों में इस बार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। कई राज्यों में तो पारा अभी से 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है। इन राज्यों के हीट वेव की चपेट में आने की आशंका है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अभी से हीट वेव चालू हो गई है। वहीं, यूपी ,पंजाब, हरियाणा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में हीट वेव जल्द शुरू हो सकती हैं। इसके साथ ही इन राज्यों में पारा 40 डिग्री से ऊपर  जाते ही भीषण गर्मी पड़ने वाली है। भीषण गर्मी के चलते विभाग ने सलाह भी जारी कर दी है और कई राज्यों ने स्कूल भी बंद कर दिए हैं।

संभावना के चलते देश के कई राज्यों में स्कलू भी बंद करने का एलान किया गया है। ओडिशा, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और मेघालय में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। इन राज्यों में पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया है

कृषी उत्पादन पर असर पड़ता है

हिट वेव से सूखा और खराब मानसून सीजन देखने को मिल सकता है। सूखे के चलते उत्पादन में कमी आ सकती है और इससे लोगों को नुकसान हो सकता है। खेती-किसानी में लगे लोगों बड़ा घाटा झेलना पड़ सकता है

उत्पादन घटने के चलते वैश्विक खाद्य बाजार पर इसका असर दिख सकता है, ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत गेहूं का एक बड़ा उत्पादक है।

ये सावधानियां बरतें

हीट वेव से बचने के लिए मौसम विभाग ने समय-समय पर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों को अधिक तापमान के समय घर पर रहने का सुझाव दिया गया है। लू चलने के दौरान लोगों को  पानी की कमी  होने का भी खतरा होता है। इसके चलते लोगों को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेने को कहा जाता है

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version