Amrapali Dubey की ‘रोजा’ का ट्रेलर रिलीज, नवजात बच्चे के साथ घर से निकाली गई मां के संघर्ष की कहानी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Amrapali Dubey की ‘रोजा’ का ट्रेलर रिलीज, नवजात बच्चे के साथ घर से निकाली गई मां के संघर्ष की कहानी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री Amrapali Dubey अपनी आगामी फिल्म ‘रोजा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें एक मां के दर्द, संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की कहानी की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर में आम्रपाली दुबे एक मुस्लिम महिला के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसे नवजात बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया जाता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में आने वाली मुश्किलों और संघर्ष को दिखाया गया है।

यह भी पढ़े : चार कहानियां, चार शहर और प्रेम के अलग-अलग रंग! क्या ‘लव रेज़’ बदल पाएगी प्यार को देखने का नजरिया?

भावनात्मक कहानी में नजर आएगा आम्रपाली दुबे का अलग अंदाज

फिल्म ‘रोजा’ में Amrapali Dubey का किरदार उनके लिए एक अलग तरह की भूमिका माना जा रहा है। ट्रेलर में उनके किरदार को मुश्किल हालात से जूझते और अपने बच्चे के साथ जिंदगी की चुनौतियों का सामना करते दिखाया गया है। कहानी महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सामाजिक संवेदनशीलता जैसे मुद्दों को सामने लाने की कोशिश करती है।

महिलाओं के संघर्ष और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है फिल्म

‘रोजा’ की कहानी केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है। फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी के मुताबिक, इसके जरिए उन महिलाओं की पीड़ा और संघर्ष को सामने लाने का प्रयास किया गया है, जिन्हें कमजोर समझकर प्रताड़ित किया जाता है। फिल्म की कहानी शकील नियाजी ने लिखी है, जबकि इसके निर्माता अमित सिंह चौहान हैं।

फिल्म में नजर आएंगे कई कलाकार

‘रोजा’ में आम्रपाली दुबे के साथ आजम शेख, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला, अयाज खान, जे. नीलम, विद्या सिंह और संतोष श्रीवास्तव समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का संगीत ओम झा ने तैयार किया है। इसके गीतों को नवाब आरजू, प्यारे लाल यादव, अमजद और मोहम्मद हसनैन ने लिखा है। फिल्म के संगीत में कल्पना पटवारी, ओम झा, आलोक कुमार, प्रियंका सिंह और अन्य गायकों ने अपनी आवाज दी है। <

ट्रेलर के बाद बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता

‘रोजा’ के ट्रेलर में मां और बच्चे के रिश्ते, सामाजिक संघर्ष और एक महिला के हौसले की झलक दिखाई गई है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि आम्रपाली दुबे की यह फिल्म अपनी कहानी और अभिनय के जरिए कितना प्रभाव छोड़ पाती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version