Dr Abhishek Child Care

Irrfan Khan की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ द स्कॉर्पियन्स’ का ट्रेलर रिलीज

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को कैंसर के कारण निधन हो गया था. अभिनेता ने न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा शून्य छोड़ दिया है. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस अभिनेता को याद करते रहते हैं और उनके कई प्रदर्शनों के बारे में बात करते हैं, लेकिन, लोग अब अभिनेता को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देख पाएंगे.

उनकी आखिरी फिल्म, ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन’ 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, इसी दिन इरफान की तीसरी पुण्यतिथि भी है. फिल्म के निर्माता जीशान अहमद ने फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरा नाम इस फिल्म के सह-निर्माता और फिल्म के एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में जुड़ा है.

हमें खुशी है कि इरफान खान की एक फिल्म में आखिरी ऑनस्क्रीन उपस्थिति जल्द ही देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और उनके फैंस को उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. मेरा विश्वास कीजिए, फिल्म में इरफान का किरदार और अभिनय आपको मंत्रमुग्ध कर देगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator