Advertisement 1
Advertisement 2

सीमा हैदर और सचिन पर आधारित फ़िल्म ‘कराची टू नोएडा’ का ट्रेलर रिलीज

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भागकर भारत आई सीमा हैदर पर बन रही फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सीमा हैदर के साथ ही सचिन मीणा, गुलाम हैदर, मिथिलेश भाटी जैसे किरदारों को दिखाया गया है, जो पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हालांकि, ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग भी रखे गए हैं जिन पर विवाद हो सकता है। इसमें सीमा को गर्भवती भी दिखाया गया है।लेकिन सचिन सवाल उठाता है कि उसका बाप कौन है।

पबजी वाले प्रेमी को पाने के लिए पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पर फिल्म बन रही है। इसे अमित जानी और भारत सिंह मिलकर प्रॉड्यूस कर रहे हैं। डायरेक्टर जयंत सिन्हा हैं। गुरुवार को जानी फायरफॉक्स ने फिल्म का 3 मिनट का ट्रेलर रिलीज किया। फिल्म में सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी का भी जिक्र है। लेकिन सचिन को होने वाले बच्चे के पिता का सवाल उठाते हुए दिखाया गया है। सचिन का डायलॉग है- यह बच्चा मेरा है या उस वकील का?

फिल्म को मसालेदार बनाने की पूरी कोशिश की गई है। ट्रेलर में सीमा हैदर के किरदार को मिथिलेश भाटी को जवाब देते हुए भी दिखाया गया है। ‘लप्पू सा सचिन है’ कहने वाली मिथिलेश भाटी के किरदार को सीमा हैदर जवाब देती दिख रही है। फिल्म में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से मिलते-जुलते किरदारों की झलक भी दिखेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator