सोशल संवाद/डेस्क: नए साल के पहले दिन यानी 1 January 2026 से दक्षिण पूर्व रेलवे की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने और यहां से खुलने वाली 24 प्रमुख ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन किया है। परिचालन की सुगमता और तकनीकी कारणों से हावड़ा, शालीमार, टाटानगर और राउरकेला से चलने वाली ट्रेनों के समय में 5 मिनट से लेकर 30 मिनट तक का फेरबदल किया गया है।

यह भी पढ़ें: नए साल पर जमशेदपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को Traffic में बदलाव
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाने और तकनीकी अंतराल को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 1 जनवरी के बाद यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का समय 139 या एनटीईएस ऐप पर जरूर चेक कर लें।
प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव
- ट्रेन नंबर 12152 हावड़ा लोकमान्य तिलक समरसत्ता एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से शाम 07:35 बजे की जगह शाम 07:25 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 22830 शालीमार भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 20972 शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से शाम 07:55 बजे की जगह शाम 07:50 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 12102 हावड़ा लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12906 हावड़ा पोरबंदर ओखा एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 22906 शालिमार ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब रात 08:20 बजे की जगह रात 08:15 बजे रवाना होगी।
- इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस सुबह 05:45 बजे की जगह सुबह 05:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 12813 हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस शाम 05:20 बजे की जगह शाम 05:10 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 18011 हावड़ा आद्रा चक्रधरपुर एक्सप्रेस रात 11:35 बजे की जगह रात 11:30 बजे रवाना होगी। टाटानगर से गोड्डा जाने वाली ट्रेन नंबर 18185 दोपहर 02:00 बजे की जगह दोपहर 01:55 बजे और टाटानगर ब्रह्मपुर वंदे भारत ट्रेन नंबर 20891 दोपहर 02:30 बजे की जगह दोपहर 02:20 बजे रवाना होगी।
- राउरकेला स्टेशन से ट्रेन नंबर 18117 राज्य रानी एक्सप्रेस रात 09:25 बजे की जगह रात 09:20 बजे, ट्रेन नंबर 18125 राउरकेला पुरी एक्सप्रेस सुबह 08:00 बजे की जगह सुबह 07:50 बजे, और ट्रेन नंबर 18105 राउरकेला जयनगर एक्सप्रेस शाम 04:45 बजे की जगह शाम 04:35 बजे रवाना होगी। वहीं ट्रेन नंबर 68026 राउरकेला चक्रधरपुर सारंडा मेमू शाम 04:20 बजे की जगह शाम 04:00 बजे रवाना होगी।










