Dr Abhishek Child Care

मुंबई व हावड़ा से समय पर नहीं आ रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

By Riya Kumari

Published :

Follow
मुंबई व हावड़ा से समय पर नहीं आ रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों के समय पर नहीं चलने के कारण कोल्हान के हजारों यात्री रोज परेशान होते हैं। रविवार को भी बक्सर-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस देर से टाटानगर पहुंची। वहीं, हावड़ा से चलने वाली इस्पात और जनशताब्दी एक्सप्रेस ने भी लेट चलने का – सिलसिला जारी रखा। इससे कोल्हान = के विभिन्न स्टेशनों के साथ बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को – आवागमन में दिक्कत होती है।

यह भी पढे : ट्रैक पर आ धमका हाथी 45 मिनट तक थमी रहीं ट्रेनें

झारखंड रेल यूजर्स के अनुसार, – रविवार को अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस चार घंटे, मुंबई-हावड़ा मेल चार – घंटे, मुंबई-शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस तीन – घंटे और मुंबई-हावड़ा गीतांजलि – एक्सप्रेस पांच घंटे से अधिक देर से टाटानगर स्टेशन पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी देर से टाटानगर आईं। झारखंड रेल यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेनों की लेटलतीफी पर सवाल उठाया है।

जानकार बताते हैं कि मुंबई से आने वाली ट्रेनें बिलासपुर और चक्रधरपुर मंडल में अधिक देर होती हैं, जबकि हावड़ा से आने वाली ट्रेनें खड़गपुर मंडल में लेट होती हैं। हालांकि, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नाराजगी जताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी शिकायत की है। सांसद ने दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की बैठक में भी ट्रेनों को समय पर चलाने का मुद्दा उठाया था, लेकिन ट्रेनों के परिचालन में सुधार नहीं हुआ।

रेलकर्मियों की सतर्कता जांचने रात को निकले डीआरएम

चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने शनिवार की रात कई स्टेशनों का निरीक्षण कर सुरक्षित परिचालन में रेलकर्मियों की सतर्कता जांची। सूचना के अनुसार, डीआरएम ने सुबह तक सीनी, कांड्रा व मानिकुई के साथ गम्हरिया स्टेशन का निरीक्षण कर ट्रेन परिचालन स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशनों व यार्डों में शुरू विकास कार्यों को भी देखा। जानकार बताते हैं कि डीआरएम की नाइट इंस्पेक्शन की सूचना पर रेलकर्मी पहले से चौकन्ना थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version