Advertisement 2

गर्मी में पुणे-मुंबई के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : टाटानगर के यात्रियों के लिए गर्मी के दौरान पुणे और मुंबई जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगा। रेलवे द्वारा ट्रेन नंबर- 01441/01442 सांतरागाछी-पुणे-सांतरागाछी स्पेशल और ट्रेन नंबर-01041/01042 मुंबई एलटीटी-सांतरागाछी- मुंबई एलटीटी स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इन दोनो ट्रेनों के दो दो फेरा लगाएगी, इससे टाटानगर के यात्रियों को सहूलियत होगी।

ये भी पढे : चांडिल में रोजगार मेले का सफल आयोजन ,  669 पदों के लिए साक्षात्कार, 171 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक ट्रेन नंबर 01441 सांतरागाछी-पुणे स्पेशल ट्रेन 17 और 25 अप्रैल को पुणे से सुबह 10 बजे चलेगी, जो दूसरे दिन शाम 5.05 बजे टाटानगर पहुंचेगी, वहीं सांतरागाछी रात 9 बजे पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 01442 सांतरागाछी से 19 और 27 अप्रैल को दोपहर 3.45 बजे खुलेगी जो टाटानगर रात 7.10 बजे पहुंचेगी। वहीं, पुणे तीसरे दिन सुबह 5.15 बजे पहुंचेगी।

रेगुलर ट्रेन फुल, इसलिए चलाई स्पेशल ट्रेन

हावड़ा से मुंबई और पुणे के लिए आधा दर्जन ट्रेन चलती है। इसमे गीतांजलि एक्सप्रेस, शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, आजादहिन्द एक्सप्रेस, मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस, पुणे दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों में अप्रैल महीने में सीटें पूरी तरह फुल है। स्लीपर से लेकर एसी तक में लंबी वेटिंग है। रेलवे ने इन ट्रेनों में सीटों की समीक्षा कर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ऐसे में गर्मी के दौरान मुंबई और पुणे जाने वाले यात्रियों के लिए विकल्प मिलेगा।

मुंबई एलटीटी-सांतरागाछी मुंबई स्पेशल ट्रेन चलेगी

ट्रेन नंबर-01041 मुंबई एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 17 और 24 अप्रैल को सुबह 11.50 बजे मुंबई एलटीटी से खुलेगी, जोकि टाटानगर दूसरे दिन शाम 4.30 बजे पहुंचेगी। वहीं सांतरागाछी रात 8.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर-01042 सांतरागाछी-मुंबई स्पेशल ट्रेन 19 और 26 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे खुलेगी जो कि टाटानगर 8.55 बजे पहुंचेगी। वहीं मुंबई एलटीटी दूसरे दिन रात 12.30 बजे पहुंचेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version