सोशल संवाद / चांडिल: नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं राष्ट्रवादी नेता अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

यह भी पढे : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर ने कदमा में मनाया स्वतंत्रता दिवस, किया ध्वजारोहण
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी एक कुशल राजनेता होने के साथ महान वक्ता, कवि और संवेदनशील राष्ट्रनायक थे। उनका पूरा जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा।
डॉ. पांडे ने कहा कि अटल जी की राष्ट्रभक्ति, ईमानदारी, अनुशासन, संघर्षशीलता और सकारात्मक सोच युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अटल जी के आदर्शों को अपनाने और शिक्षा व कौशल विकास के माध्यम से अपने भविष्य को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नारायण प्राइवेट आईटीआई का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाना है। ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की है।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में शांति राम महतो, एडवोकेट निखिल कुमार, प्रकाश महतो, भगत लाल तेली, शशि भूषण महतो, पवन महतो, देवाशीष मंडल, अजय मंडल, गौरव महतो, कृष्ण पद महतो और निमाई मंडल सहित अन्य उपस्थित रहे।









