झारखंड के जिलों में लू से परेशानी…पारा हुआ 40 पार

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में गर्मी से राहत के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 23 मार्च को राजधानी रांची के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी लेकिन इससे लोगों को उमस और गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार यानी आज भी अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहेगा। मंगलवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा भी चलेगी।  मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 मई के बाद 25 मई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात होगा। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा होगी। बता दें कि रविवार को डाल्टनगंज और जमशेदपुर का तापमान 44 डिग्री का आंकड़ा पार गया। गोड्डा में भी अधिकतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ा।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

राजधानी रांची में बीते 3 सालों में सर्वाधिक गर्म रविवार रहा। पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। बता दें कि तापमान ही केवल चिंता नहीं है बल्कि लू के थपेड़े भी मुश्किल बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। चिकित्सकों ने भी लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---