Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बंगाल बॉर्डर पर ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन धरना, अतिरिक्त टैक्स वसूली के खिलाफ बड़ा आंदोलन

By Riya Kumari

Published :

Follow
बंगाल बॉर्डर पर ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन धरना, अतिरिक्त टैक्स वसूली के खिलाफ बड़ा आंदोलन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन ने पश्चिम बंगाल में कथित अतिरिक्त टैक्स वसूली और परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। यह धरना 15 मई 2026 से झारखंड-बंगाल बॉर्डर स्थित निठुरा चेक पोस्ट, झारग्राम जिला में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढे : पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि पश्चिम बंगाल के परिवहन विभाग द्वारा ट्रक एवं ट्रेलर मालिकों को लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि राज्य में वाहनों से अलग-अलग नामों पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे वाहन मालिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

कई तरह के टैक्स वसूले जाने का आरोप

संगठन के अनुसार, पश्चिम बंगाल में ट्रकों से हर साल लगभग ₹11,000 एडिशनल टैक्स, ₹1,200 मैकेनिकल टैक्स, प्रति ट्रिप ₹260 “काटा” शुल्क और आरटीओ द्वारा ₹300 से ₹500 तक की राशि वसूली जाती है।

ट्रक मालिकों का कहना है कि उनकी गाड़ियां ऑल इंडिया परमिट पर चलती हैं और उसका शुल्क पहले ही जमा किया जाता है। इसके बावजूद अतिरिक्त वसूली किए जाने से परिवहन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

‘गुंडा टैक्स’ बंद करने की मांग

जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन ने नवगठित पश्चिम बंगाल सरकार से मांग की है कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान कथित रूप से लिए जा रहे “गुंडा टैक्स” और अन्य अतिरिक्त शुल्कों को पूरी तरह बंद किया जाए।

संगठन ने कहा कि उन्हें नई बीजेपी सरकार से सकारात्मक उम्मीद है और उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।

कई राज्यों के ट्रांसपोर्टर होंगे शामिल

एसोसिएशन के मुताबिक, इस अनिश्चितकालीन आंदोलन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के ट्रक एवं ट्रेलर मालिक भी शामिल होंगे।

संगठन ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि जो गाड़ियां पश्चिम बंगाल होकर गुजरती हैं, वे इस धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को मजबूत करें।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator