ट्रंप-पुतिन मीटिंग के सीक्रेट दस्तावेज होटल के प्रिंटर में छोड़ आए, खुल गया हर रहस्य

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
ट्रंप-पुतिन मीटिंग के सीक्रेट दस्तावेज होटल के प्रिंटर में छोड़ आए

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अलास्का में जब पुतिन और ट्रंप मीटिंग कर रहे थे, उससे ठीक पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बड़ी लापरवाही की है. अलास्का के एक होटल में शुक्रवार की सुबह अमेरिकी विदेश विभाग के निशान वाले कागज मिले. इनमें पुतिन और ट्रंप के बीच मीटिंग को लेकर बहुत सारी गोपनीय जानकारी हैं. ये बातें सार्वजनिक नहीं की गईं लेकिन दस्तावेज बताते हैं कि ये काफी संवेदनशील हैं.

यह भी पढ़े : घंटों में क्लियर होगा बैंक चेक:अभी 2 दिन लगते हैं, RBI का नया क्लियरेंस सिस्टम

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से लापरवाही ये हुई कि कुल आठ पन्ने वह गलती से होटल के प्रिंटर में छोड़ आए. होटल कैप्टन कुक में सुबह 9 बजे के करीब तीन गेस्ट्स ने इन्हें देखा. ये होटल जॉइंट बेस एलमेंडॉर्फ-रिचर्डसन से सिर्फ 20 मिनट दूर है, जहां ट्रंप और पुतिन मिले थे.

NPR की रिपोर्ट के मुताबिक उसने एक अनाम गेस्ट से ये तस्वीरें हासिल की. पहले पेज पर 15 अगस्त की मीटिंग का पूरी ब्योरा दिया गया है. मीटिंग कहां होगी, किस टाइम होगी और बेस के अंदर कौन-कौन से कमरे थे. इसमें यह भी लिखा था कि ट्रंप पुतिन को एक गिफ्ट भी देंगे. यह गिफ्ट होगा- अमेरिकन बाल्ड ईगल डेस्क स्टैच्यू. यह अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी भी है. शनिवार को व्हाइट हाउस की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी अन्ना केली ने इन कागजों को ‘मल्टी-पेज लंच मेन्यू’ बता कर खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि पब्लिक प्रिंटर में छोड़ना कोई सिक्योरिटी ब्रेक नहीं है. अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं किया.

क्या-क्या जानकारियां दस्तावेज में थीं?

पेज 2 से 5 तक तीन अमेरिकी स्टाफ मेंबर्स के नाम और फोन नंबर्स थे, साथ ही 13 अमेरिकी और रूसी लीडर्स के नाम. रूसी नामों के लिए फोनेटिक गाइड भी था, जैसे ‘मिस्टर प्रेसिडेंट पू-तिन’ पुतिन के लिए. पेज 6 और 7 में लंच कैसे सर्व होगा और किसके लिए, वो डिटेल्स थीं. मेन्यू में लिखा था कि लंच ‘हिज एक्सेलेंसी व्लादिमीर पुतिन’ के सम्मान में होगा.

लंच का था ऐसा प्लान

सीटिंग चार्ट से पता चला कि पुतिन और ट्रंप आमने-सामने बैठने वाले थे. ट्रंप के दाईं तरफ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स थे. बाईं तरफ सेक्रेटरी ऑफ ट्रेजरी स्कॉट बेसेन्ट, सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स हॉवर्ड लुटनिक और स्पेशल एनवॉय फॉर पीस मिशन्स स्टीव विटकॉफ थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट