सोशल संवाद/डेस्क: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) के लिए यह गौरव का क्षण है कि उसकी स्पोर्ट क्लाइम्बिंग अकादमी के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी – अमन, अनीशा और जोगा का चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए हुआ है। इस घोषणा की जानकारी एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दी गई, जहां खेलों के विकास में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए जेसीएपीसीपीएल और टीएसएएफ के बीच एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए।
यह भी पढ़ें: सोनारी वेस्ट ले-आउट में सीवरेज लीकेज से सड़क पर गंदा पानी, JUSCO से त्वरित समाधान की मांग जनता परेशान
कार्यक्रम में डी. बी. सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जेसीएपीसीपीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर कपिल मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, उनके साथ टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स, मुकुल विनायक चौधरी भी मौजूद थे। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ नेतृत्व की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
स्पोर्ट क्लाइम्बिंग की उपलब्धियाँ
- एशियन गेम्स 2026 के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन टीएसएएफ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
- अमन और अनीशा इससे पहले एशियन गेम्स 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं
- इस बार तीन खिलाड़ियों का चयन टीएसएएफ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती पकड़ और निरंतर प्रगति को दर्शाता है
टीएसएएफ क्लाइम्बिंग अकादमी की उपलब्धियाँ
- टीएसएएफ क्लाइम्बिंग अकादमी भारत के शीर्ष क्लाइम्बिंग केंद्रों में से एक बनकर उभरी है
- जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 500 से अधिक पदक हासिल किए
- लगातार 5 बार नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीता
- जमशेदपुर में 3 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन: 2 एशियन किड्स चैंपियनशिप और 1 एशियन यूथ चैंपियनशिप
जेसीएपीसीपीएल के साथ मजबूत साझेदारी
जेसीएपीसीपीएल, टीएसएएफ के जमीनी स्तर पर खेलों के विकास में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। इस साझेदारी ने क्लाइम्बिंग और रोइंग दोनों खेलों के निरंतर और सशक्त विकास में अहम भूमिका निभाई है।
नए एमओयू के साथ, जेसीएपीसीपीएल आगे भी निम्न क्षेत्रों में अपना सहयोग जारी रखेगा:
- खिलाड़ियों का विकास
- बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं
- जमीनी स्तर के खेल कार्यक्रम
- स्थानीय युवाओं के लिए अवसर
यह सहयोग अधिक से अधिक चैंपियन तैयार करने और जमशेदपुर, झारखंड तथा देश का गौरव बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों की सराहना और टीएसएएफ के खेल कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साझा संकल्प के साथ हुआ।









