Advertisement 2

टीएसडीपीएल कर्मचारी यूनियन की बैठक संपन्न, ग्रेड वार्ता के लिए चार सदस्यीय टीम गठित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
टीएसडीपीएल कर्मचारी यूनियन की बैठक संपन्न
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड कर्मचारी यूनियन की बैठक आज बारा स्थित यूनियन कार्यालय में यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारी और कार्यकारणी के सदस्यों ने 9 माह से लंबित ग्रेड रिवीजन, नए ज्वाइनिंग एसोसिएट से जुड़े बहुत सारे मुद्दे, क्वार्टर अलॉटमेंट के साथ मजदूर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और जल्द ही प्रबंधन के साथ बैठ कर इनके निदान की ओर अग्रतर करवाई करने का आग्रह अपने अध्यक्ष से किया। अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनने के पश्चात प्रबंधन के साथ ग्रेड वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए महामंत्री अमन सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमिटी का निर्माण किया, जो निम्नलिखित है अमन सिंह(महामंत्री), सचिदानंद ( उपाध्यक्ष), रमेश चौधरी (कोषाध्यक्ष), त्रिदेव सिंह(कमिटी मेंबर) ।

यह भी पढ़े : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को आचार संहिता उलंघन के मामले में पुनः लेनी पड़ी जमानत

साथ ही अध्यक्ष जी ने सभी को बताया कि ये टीम प्रबंधन से ग्रेड से जुड़ी सभी विषयों पर वार्ता करेंगी और जल्द से जल्द मजदूर से जुड़े इस गंभीर विषय के निदान पर पहल करेंगी, अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने बताया कि नए बहाल हुए 84 कर्मचारियों के साथ जल्द यूनियन एक परिचयात्मक बैठक का आयोजन करेंगी, साथ ही उन्होंने कहा की पुराने मामले जो प्रबंधन के पास लंबित है वैसे सभी विषयों पर यूनियन गंभीर है और उच्च स्तर पर वार्ता कर समस्या का समाधान करने की दिशा में पहल होगा।

आज की बैठक में अमन सिंह, संजीव कुमार सिंह, दिनेश कुमार, सचिदानंद, एस बी राणा, राकेश सिंह, रंजन मिश्रा, आर रवि, अनीश झा, रमेश चौधरी, त्रिदेव सिंह, प्रमोद उपाध्याय, मनोज सिंह, बी डी सिंह उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version