सोनम वांगचुक और CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरे महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी, केंद्र पर साधा निशाना

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
tushar-gandhi-supports-sonam-wangchuk-cjp-protest

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट साझा करते हुए जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रखी और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़े : CJP Protest: जंतर-मंतर पर पुलिस का लाठीचार्ज,जेपी नड्डा से मिले CJP नेता सौरव दास

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर क्या बोले तुषार गांधी?

तुषार गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन अब केवल सोनम वांगचुक या CJP तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें देश की नई पीढ़ी (Gen Z) भी सक्रिय रूप से जुड़ रही है। उन्होंने इसे एक बड़े जनआंदोलन के रूप में देखते हुए प्रदर्शनकारियों के समर्थन की बात कही।

‘3 इडियट्स’ और सोनम वांगचुक पर भी दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच तुषार गांधी ने फिल्म ‘3 इडियट्स’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म पसंद आई थी, लेकिन सोनम वांगचुक को उससे जोड़कर ‘इडियट’ कहे जाने वाली चर्चा उन्हें उचित नहीं लगी। उन्होंने अभिनेता आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्पष्ट किया था कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ सीधे तौर पर सोनम वांगचुक पर आधारित या उनसे प्रेरित नहीं थी।

केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर लगाए आरोप

तुषार गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलनकारियों के प्रति सहानुभूति दिखाने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने अपने पोस्ट में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी शीर्ष नेतृत्व की गिरफ्तारी के बावजूद आंदोलन जारी रहा था। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों की तुलना उस दौर से करते हुए लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों के समर्थन की बात कही।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

तुषार गांधी के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक पक्ष उनके बयान का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरे पक्ष ने उनकी टिप्पणियों पर आपत्ति भी जताई है। फिलहाल, तुषार गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version