Advertisement 2

टीवी स्टार हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, पोस्ट साझा कर दी जानकारी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
टीवी स्टार हिना खान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। हिना खान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुष्टि की है कि उन्हें स्टेज तीन ब्रेस्ट कैंसर है।  शुक्रवार को, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों के साथ दिल दहला देने वाली खबर साझा की। अभिनेत्री ने इस बीच प्राइवेसी की मांग की है और और फैंस को भरोसा दिलाया है कि वह अपने परिवार के साथ इस चुनौती से जीत लेंगी।

यह भी पढ़े : Pushpa 2 में 6 मिनट सीन के लिए खर्च किए 60 करोड़, जानें कितने में बिके OTT राइट्स

हिना ने बताया कि उनका इलाज शुरू हो चुका है और उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि वह “ठीक हैं”। उन्होंने आगे लिखा, ‘’मैं इस बीमारी से पूरी तरह लड़ने के लिए तैयार हूं। इस वक्त मैं वो हर चीज करने के लिए तैयार हूं, जो मुझे मजबूत बनाए रखेगी। अभिनेत्री ने अपने नोट में यह भी कहा, ” मैं आपके प्यार, शक्ति और आशीर्वाद की गहराई से सराहना करती हूं।  मुझे और मेरी फैमिली को पूरा यकीन है कि मैं कैंसर की जंग जीतकर जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। “

अभिनेत्री ने इस बीच प्राइवेसी की मांग की है और कहा है कि मुझे और मेरे परिवार को विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार जरूर करूंगी और पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगी।  बस मेरी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version