रांची के कोचिंग संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

By Riya Kumari

Published :

Follow
रांची के कोचिंग संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : सीआईडी ने जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता से जुड़े मामले में दो बड़ी गिरफ्तारियां की है। जांच एजेंसी ने जेपीएससी पेपर लीक केस में रांची के लालपुर स्थित शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक में सोमवार को आसनसोल के दिलीप कुमार पासवान नाम के दलाल को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढे : राज्य में 108 एंबुलेंस कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन हुआ शुरू

दिलीप ने सीजीएल परीक्षा के पूर्व आसनसोल के एक होटल में अभ्यर्थियों को ठहराकर प्रश्नों के उत्तर रटवाए थे। सोमवार को दिलीप को सीआईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद सीआईडी ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान दिलीप ने दो लोगों के नाम भी बताए हैं, जिसके जरिए उसे सीजीएल परीक्षा में आने वाले प्रश्न व उनके उत्तर उपलब्ध हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, तकरीबन एक दर्जन सफल अभ्यर्थियों ने दिलीप के बारे मे पूछताछ में जानकारी दी थी। पैसे वसूली को लेकर उसके खिलाफ साक्ष्य भी मिले हैं। दिलीप मूलतः जमुई के खड़ाईचा का रहने वाला है और वर्तमान में वह आसनसोल की केन्दा कॉलोनी में रह रहा था।

अलग अलग चेन के जरिए पेपरलीकः सीआईडी की जांच में यह बात सामने आयी है कि पेपरलीक में अलग अलग चेन सक्रिय थे। इनके जरिए अभ्यर्थियों को प्रश्न और उत्तर उपलब्ध करवाकर पैसे की वसूली की गई। पेपर लीक कराने में सभी कड़ियों के तार आईसीएन के मिथिलेश सिंह तक जुड़ रहे हैं। सीआईडी की एसआईटी को बंगाल के नियामतपुर से लेकर प्रश्नों के उत्तर रटवाने का कॉमन कनेक्शन भी मिला है।

सीआईडी ने पूर्व में अनीश को गिरफ्तार किया था। हालांकि तब सीआईडी पूरे मामले को सिर्फ ठगी का मामला मानकर जांच कर रही थी। जांच में यह बात सामने आयी थी कि अनीश ने भी नियामतपुर ले जाकर 28 अभ्यर्थियों को सवाल उपलब्ध कराए थे। इसके बाद अभ्यर्थियों को नेपाल के वीरगंज ले जाया गया था। अनीश के बाद सीआईडी ने पटना के राजन कुमार को गिरफ्तार किया। मूल रूप से पटना के निवासी राजन ने भी नियामतपुर ले जाकर ही परीक्षार्थियों को प्रश्नों का उत्तर रटवाया था। अनीश भी पटना का ही रहने वाला है। सीआईडी की जांच में बंगाल के नियामतपुर व पटना का कॉमन कनेक्शन सामने आया है।

सीआईडी को थी लंबे समय से संजीत की तलाश

जेपीएससी पेपरलीक केस में सीआईडी को लंबे समय से शिवांगन कोचिंग सेंटर के संचालक संजीत की तलाश थी। अभय तिवारी के बयान में संजीत का नाम उभर कर सामने आया था, तब से सीआईडी को उसकी तलाश थी। संजीत एजेंट की तरह काम करता था। वह रांची के शिव भवन कमलाकांत रोड, रातू रोड का रहने वाला है।

पूर्व में डिबार अभ्यर्थियों की नए सिरे से जांच

सीआईडी ने पेपरलीक की जांच शुरू होने के बाद 28 अभ्यर्थियों को डिबार कराया था। साथ ही आईआरबी के जवानों समेत कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। लेकिन तब किसी को पेपर लीक का आरोपी नहीं बनाया गया था। अब सीआईडी सभी को प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक से जुड़ी संगत धाराओं में भी आरोपी बनाएगी। सभी की भूमिका की नए सिरे जांच होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version