Responsive Full Width Slider

श्रावणी मेला में मधुपुर-इतवारी स्पेशल ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे

By Riya Kumari

Published :

Follow
श्रावणी मेला में मधुपुर-इतवारी स्पेशल ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : श्रावणी मेले में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 08895/08896 इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया गया है। इन अतिरिक्त फेरों से श्रावणी मेला में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढे : वकीलों के लिए बड़ी राहत: मेडिकल सहायता ₹1 लाख, निधन पर ₹2.51 लाख की मदद

रेलवे के अनुसार, 08895 इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन इतवारी स्टेशन से 18 अगस्त 2026 और 25 अगस्त 2026 को प्रस्थान करेगी। वापसी में, 08896 मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन मधुपुर स्टेशन से 19 अगस्त 2026 और 26 अगस्त 2026 को चलेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये दोनों अतिरिक्त फेरे ट्रेन के निर्धारित मार्ग, ठहराव और समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होंगे। इससे श्रावणी मेला के दौरान मधुपुर आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि श्रावणी मेला के दौरान देवघर और आसपास के क्षेत्रों में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस अवधि में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। यात्रियों की इसी अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जा रहा है।

रेलवे के इस निर्णय से विशेष रूप से इतवारी, मधुपुर और बीच के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---