विद्या भारती चिन्मय विद्यालय इन्फिनिटी 2024 का दो दिवसीय आयोजन

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
विद्या भारती चिन्मय विद्यालय इन्फिनिटी 2024 का दो दिवसीय आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: टेल्को विद्या भारती चिन्मय विद्यालय द्वारा आयोजित बहु प्रतियोगिता उत्सव इन्फिनिटी 2024 के अंतर्गत 20 विविध प्रतियोगिता आयोजनों में शामिल 21 विद्यालयों के लगभग 1300 विद्यार्थियों ने अपनी योग्यताओं एवं क्षमताओं को अपने श्रेष्ठतम रूप में प्रदर्शित किया। आयोजन विशेष के दूसरे दिन समापन समारोह के मुख्य अतिथि संजय सिंहा, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति तथा विशिष्ट अतिथि विष्णु चंद्र दीक्षित, सचिव, विद्यालय प्रबंध समिति तथा विद्यालय प्राचार्या मीना विल्खू द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात् विद्यालय बैंड द्वारा एक उत्कृष्ट संगीत की प्रस्तुति की गई।

यह भी पढ़े:सरायकेला के जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इसके साथ ही छात्राओं द्वारा एक सुंदर नृत्य प्रस्तुति ने मंच को सुशोभित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी युवा विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसके उपरांत सभी प्रतियोगिता आयोजनों के विजेताओं व उपविजेताओं की उद्घोषणा के साथ मुख्य अतिथि संजय सिंहा एवं सोनिया सिंहा, विशिष्ट अतिथि विष्णु चंद्र दीक्षित एवं प्रियंका दीक्षित के हाथों विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञान, गणित एवं मानविकी के विविध विषयों पर आधारित प्रतियोगिताओं के इस वृहद आयोजन में ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी हिलटॉप स्कूल ने अपने नाम किया। वहीं लोयोला स्कूल,बिस्टुपुर उक्त आयोजन का प्रथम उपविजेता तथा केरला पब्लिक स्कूल कदमा द्वितीय उपविजेता रहा। वहीं सेंट मैरी इंग्लिश हाई स्कूल चौथे स्थान पर और राजेंद्र विद्यालय पांचवें स्थान पर रहा।

पुरस्कार वितरण के पश्चात मुख्य अतिथि संजय सिन्हा ने इन्फिनिटी 2024 के समापन की औपचारिक उद्घोषणा की। विद्यालय प्राचार्या मीना विल्खू ने आज के योग्य व सक्षम युवा सोच के श्रेष्ठ समूह के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---